रांची : आजसू पार्टी चुनाव न लड़ती तो भाजपा की गोमिया में जीत निश्चित थी..। झामुमो जीता जरूर लेकिन उसकी जीत का अंतर कम हुआ.. जैसे तमाम तर्क भाजपा द्वारा गढ़े जा रहे हैं। हारने वाली पार्टियां का ऐसे तर्क गढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन इस सच को भाजपा को स्वीकारना होगा कि गोमिया में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। माधव लाल को पिछले विधानसभा चुनाव से 18,219 हजार वोट कम मिले। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा को 60,251 मत मिले थे, इस बार आंकड़ा घटकर 42,037 रह गया।

Go to Source

Leave a Reply