रांची, राज्य ब्यूरो। इंटक के ददई दुबे गुट से संबंधित कार्यकारिणी समिति की बैठक में असली-नकली इंटंक को लेकर कई बातें हुई। इस दौरान नेताओं ने कहा कि जिसके साथ मजदूर हैं वही असली इंटक है। ददई दुबे गुट ने राजेंद्र सिंह गुट को निशाने पर रखते हुए कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ने की घोषणा की थी उनके साथ कभी नहीं जाएंगे। उनका निशाना इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी थे। इस दौरान उन लोगों का भी स्वागत किया गया जिन्होंने दूसरे संगठनों से इंटक की सदस्यता ग्रहण की।

Go to Source

Leave a Reply